फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ बहाली में पेच, कमेटी का गठन

विज्ञापन
Committee constituted for restoration of students' union - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में छात्रसंघ बहाली के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। यह निर्णय बृहस्पतिवार को हुई इविवि की एकेडमिक कौंसिल की बैठक में लिया गया। कमेटी का सुझाव आने के बाद बाकी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी और इसके बाद ही छात्रसंघ बहाली पर कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि, छात्रनेताओं ने यही उम्मीद लगा रखी थी कि जिस तरह पूर्व में पहले एकेडमिक कौंसिल और इसके बाद कार्य परिषद की बैठक में छात्रसंघ को समाप्त कर छात्र परिषद के गठन का निर्णय लिया गया था, वही प्रक्रिया छात्रसंघ की बहाली में अपनाई जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, एकेडमिक कौंसिल की बैठक में छात्रसंघ की बहाली पर सहमति जताई गई, लेकिन कौंसिल ने इस पर सीधे तौर पर कोई निर्णय नहीं लिया। कुलपति प्रो. आरआर तिवारी ने बताया कि मामला कार्य परिषद और कोर्ट में भी जा चुका है, सो अभी इसके लिए एक कमेटी के गठन का निर्णय लिया गया है।
कमेटी छात्रसंघ की बहाली पर अपना सुझाव देगी। इसके बाद एक वृहद कमेटी के पास छात्रसंघ की बहाली का मामला जाएगा, जहां इसकी रूपरेखा तैयार की जाएगी। फिर इस मामले को कार्य परिषद की बैठक में रखा जाएगा और वहां से प्रस्ताव पारित होने के बाद कोर्ट के समक्ष मामला रखा जाएगा। इसके बाद जो निर्णय होगा, वह सभी को मान्य होना चाहिए। कुलपति ने कहा कि पूर्व में छात्रसंघ को समाप्त कर छात्र परिषद के गठन का निर्णय लिया गया था। इस निर्णय का जो हश्र हुआ, वह सभी ने देखा। लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुसार भी छात्रसंघ की बहाली में कोई दिक्कत नहीं है, सो कमेटी के गठन के साथ ही इसकी बहाली की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें