12 माह की रिकॉर्डिंग रखनी होगी सुरक्षित
सूत्रों का कहना है कि कैमरों को लगवाए जाने के साथ ही उनके रखरखाव के संबंध में भी विस्तृत निर्देश प्रत्येक जोन व कमिश्नरेट के लिए जारी कर दिए गए हैं। इसमें एक मुख्य बात यह है कि स्थानीय स्तर पर कैमरों की 12 माह की रिकाॅर्डिंग सुरक्षित रखनी होगी। मौजूदा समय में थानों में जो कैमरे लगे हुए हैं, उनमें से ज्यादातर का एक सप्ताह से ज्यादा बैकअप शायद ही कहीं हो।
अगले साल 31 मार्च तक पूरा होना है काम
थानों में कैमरे लगवाए जाने का काम अगले साल यानी 31 मार्च 2024 तक पूरा कर लिया जाना है। यही नहीं कार्य की प्रगति के संबंध में जोन व कमिश्नरेट में प्रत्येक महीने एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी जो शासन को आवश्यक रूप से भेजने के निर्देश दिए गए हैं।