फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई जांच के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा आयोग

Sun, 24 Dec 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
यूपीपीएससी के चेयरमैन अनिरुद्ध सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लोक सेवा आयोग की नियुक्ति की जांच सीबीआई से कराने के फैसले को आयोग ने हाईकोर्ट में चुनौती देने की मुकम्मल तैयारी कर ली है। शीतावकाश के बाद याचिका दाखिल की जा सकती है। आयोग ने इस आशय का नोटिस भी सरकार को दे दिया है जो याचिका दाखिल करने पर पक्षकारों को दिया जाता है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार आयोग ने याचिका में सीबीआई जांच की अधिसूचना को चुनौती दी है।
विज्ञापन


याचिका आयोग के अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह की ओर से दाखिल की जानी है। इसमें सीबीआई जांच के आदेश को विभिन्न आधारों पर चुनौती दी गई है। आयोग की स्वायत्ता और जांच के लिए आवश्यक अनुमति लेने आदि बातों को भी आधार बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि अभ्यर्थियों की मांग और पूर्व अध्यक्ष अनिल यादव केकार्यकाल में लोकसेवा आयोग की नियुक्तियों में धांधली के गंभीर आरोप है। भाजपा ने पहले ही घोषणा की थी सरकार में आने के बाद  वह नियुक्तियों की सीबीआई से जांच कराएंगे। प्रदेश सरकार ने आयोग की भर्तियों की जांच के लिए सीबीआई से अनुरोध किया था जिसे सीबीआई ने स्वीकार भी कर कर लिया है। इसकी अधिसूचना भी जारी की जा चुकी है।

अनिल यादव के कार्यकाल में भर्तियों में जमकर मनमानी का आरोप है। अंकों में हेरफेर करने, स्केलिंग में गड़बड़ी करने, केंद्रों केनिर्धारण में मनमानी, एक जाति विशेष के लोगों को अधिक फायदा पहुंचाने तथा कॉपियां नष्ट कर साक्ष्य मिटाने आदि आरोपों के आधार पर प्रदेश सरकार ने नियुक्तियों की जांच का आदेश दिया है। सीबीआई जांच के आदेश से आयोग में खलबली मची है क्योंकि इसमें कई बड़े नप सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें