फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ता आयोग : गलत जानकारी देकर बीमा करने पर कंपनी को लौटाना होगा 4.86 लाख रुपये, आयोग ने माना सेवा में कमी

Sat, 21 Nov 2026 04:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गलत जानकारी देकर बीमा पॉलिसी बेचने के मामले में इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी को सेवा में कमी का दोषी माना है। 
विज्ञापन
जिला उपभोक्ता फोरम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गलत जानकारी देकर बीमा पॉलिसी बेचने के मामले में इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी को सेवा में कमी का दोषी माना है। आयोग ने कंपनी को शिकायतकर्ता पूनम श्रीवास्तव को जमा किए गए पांच प्रीमियम की कुल 4,86,604 रुपये की रकम आठ प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ लौटाने का आदेश दिया है। साथ ही 10 हजार रुपये मानसिक एवं आर्थिक क्षतिपूर्ति और पांच हजार रुपये मुकदमे के खर्च के रूप में देने को कहा है।

विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष मोहम्मद इब्राहिम और सदस्य प्रकाश चंद्र त्रिपाठी की पीठ ने यह फैसला सुनाया। शिकायतकर्ता का आरोप था कि बीमा एजेंट ने उन्हें पांच लाख रुपये एकमुश्त जमा करने पर पांच साल बाद परिपक्वता राशि मिलने की जानकारी दी थी लेकिन उनकी जानकारी और सहमति के बिना दूसरी योजना की पॉलिसी जारी कर दी गई। इसमें हर साल एक लाख रुपये प्रीमियम जमा करना था।

कंपनी ने बचाव में कहा कि पॉलिसी जारी होने के बाद उसे रद्द कराने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था जिसका शिकायतकर्ता ने इस्तेमाल नहीं किया। आयोग ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया। कंपनी को आदेश के दो महीने के भीतर भुगतान करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें