फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमांडिंग इन चीफ बोले :  उत्तरी सीमाओं पर हर तरह के ऑपरेशन के लिए तैयार रहे सेना

Mon, 04 Apr 2022 11:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तरी कमांड केे चीफ ने इस दौरान रेड ईगल डिवीजन के विभिन्न क्षेत्रों में परिचालन तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी रैंकों को उत्तरी सीमाओं पर किसी भी परिस्थिति में हर एक तरह के ऑपरेशन के लिए तैयार रहने को कहा।
विज्ञापन
Prayagraj News : प्रयागराज स्थित रेड ईगल डिवीजन का निरीक्षण करते सैन्य अधिकारी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ उत्तरी कमांड लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को प्रयागराज स्थित रेड ईगल डिवीजन का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने रेड ईगल डिवीजन के प्रशिक्षण और परिचालन से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। 

विज्ञापन



उत्तरी कमांड केे चीफ ने इस दौरान रेड ईगल डिवीजन के विभिन्न क्षेत्रों में परिचालन तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी रैंकों को उत्तरी सीमाओं पर किसी भी परिस्थिति में हर एक तरह के ऑपरेशन के लिए तैयार रहने को कहा। यहां उन्होंने डिवीजन के अफसरों से वार्ता करने के साथ ही उनसे सेना के आधुनिकीकरण की दिशा में किए जा रहे कार्य को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहने को कहा।  


इस अवसर पर स्ट्राइक वन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल एमके कटियार भी मौजूद रहे। रक्षा मंत्रालय के पीआरओ एवं ग्रुप कैप्टन समीर गंगाखेडकर ने बताया कि इस दौरान आर्मी वाइव्स वेलफेयर की क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता द्विवेदी भी मौजूद रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें