मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वसंत पंचमी के बाद से सूर्य की ऊष्मा तेज होने लगी है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस वर्ष प्रचंड गर्मी पड़ेगी। ऐसे में इस साल 21 जून का दिन सबसे गर्म होने की संभावना है। तेज धूप और गर्मी पड़ने से मानसून भी समय से आने की संभावना है।
सूरज की किरणें अब आधा घंटे से अधिक लगने पर गर्मी का एहसास होने लगा है। कई लोगों ने तो अभी से अपने ऊनी कपड़े बक्से में रखना शुरू कर दिए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वसंत पंचमी के बाद से सूर्य की ऊष्मा तेज होने लगी है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस वर्ष प्रचंड गर्मी पड़ेगी। ऐसे में इस साल 21 जून का दिन सबसे गर्म होने की संभावना है। तेज धूप और गर्मी पड़ने से मानसून भी समय से आने की संभावना है।
विज्ञापन
इविवि भूगोल विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एचएन मिश्रा के अनुसार अभी 10 से 15 दिन सुबह और रात हल्की सर्दी महसूस होगी।इसके अलावा सूर्य की रोशनी दिन प्रतिदिन तेज होगी। इसके आधार पर कई वर्षों के बाद मानसून समय पर आएगा और खूब बारिश होगी। ऐसे में तेजी से नीचे जा रहे जलस्तर में बढ़ोतरी होगी।
शनिवार को तेज धूप की वजह से कुछ घरों में तो दिन में पंखे भी चलते देखे गए। शुक्रवार की तरह शनिवार को सुबह के समय कोहरा नहीं पड़ा। सुबह 10 बजे तक तेज धूप निकल आई। रविवार को भी सुबह से ही अच्छी धूप खिल गई। दोपहर तक तेज धूप होने से लोग परेशान होते दिखे।