फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध के आगे धूप बेअसर, बही शीतलहर

विज्ञापन
cold and shivring due to low temprature - फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन
पांच डिग्री चढ़ा अधिकतम पारा, न्यूनतम तापमान में भी उछाल
विज्ञापन

चार दिन बने हैं बारिश के आसार, मौसम विभाग का पूर्वानुमान
तीन घंटे की धूप ने गलन से दी राहत, बच्चों संग घरों से निकले लोग
प्रयागराज। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और उत्तर-पश्चिम हवाओं के कहर से बढ़ी ठंड से मंगलवार को निकली धूप ने फौरी राहत दी। धुंध के बीच कमजोर रही धूप चार बजे के बाद गुम हो गई। मौसमी उठापटक में अधिकतम तापमान पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री उछाल पर रहा। सर्द हवाओं ने सूरज को धुंध में दुबकने पर मजबूर कर दिया। सुबह गलन तेज रही, लेकिन रात तक शीतलहरी से राहत नहीं मिली। रात में कोहरा गिरने से दृश्यता कम हो गई। मौसम विभाग ने अगले चार दिन बदरी और बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वानुमान है कि कोहरा भी सताएगा।
मंगलवार सुबह धुंध के बीच दोपहर 12 बजे तक गलन तेज रही। करीब एक बजे हल्की गुनगुनी धूप निकली तो थोड़ी ही देर में माहौल बदल गया। कमरों में रजाई के भीतर दुबके लोग छतों पर पहुंच गए। दफ्तरों और दुकानों से बाहर निकलकर लोगों ने धूप सेंकी। शाम चार बजे के बाद अचानक धुंध ने सूरज को ढंक लिया। करीब तीन घंटे की राहत के बाद फिर ठंड का घेरा कस गया। इस बीच लोगों ने साल की विदाई के लिए कार्यक्रम बनाया। बच्चों को लेकर लोग पार्कों में पहुंचे। बाजारों में भी कुछ चहल पहल बढ़ी।
विज्ञापन

24 घंटे में ही अधिकतम तापमान 8.6 डिग्री से 13.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 2.9 डिग्री से उछलकर 5.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वातावरण में नमी का स्तर उच्चतम स्तर 100 पर बना रहा। तापमान में उठापटक रात में कोहरे के रूप में सामने आई।
सताएगी ठंड, बारिश के आसार
-मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक ठंड अभी सताएगी। हवा का रुख पूर्वी पश्चिमी हुआ तो शीतलहर का प्रकोप
बना रहेगा। इसके साथ एक से चार जनवरी फिर 14 जनवरी के आसपास बारिश के आसार हैं। इस बीच कोहरा गिरेगा। उन्होंने बताया कि इस बार की ठंड भविष्य के लिए अच्छे संकेत दे रही है। तक बारिश मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस वक्त पश्चिमी विक्षोभ का माहौल है। अगर हवाएं पूर्वी पश्चिमी हुईं तो शीत लहरी और तेज हो जाएगी। इसके साथ ही बारिश भी होगी। इससे पारा माइनस में जा सकता है। वहीं मौसम विभाग ने बर्फीली हवाओं संग कोल्ड डे कंडीशन जारी रहने की संभावना जताई है। तापमान और गिरेगा। सुबह तक घना कोहरा रहेगा।
दोपहर में जंक्शन पहुंचीं सुबह आने वालीं ट्रेनें
-कोहरे के कारण एक से सात घंटे तक विलंब से आईं ट्रेनें
प्रयागराज। भीषण ठंड और कोहरे के कारण साल के आखिरी दिन भी ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। सुबह आने वाले दोपहर को जंक्शन पहुंची और दोपहर में आने वाली ट्रेनें शाम तक पहुंचीं। ट्रेनों के इंतजार में यात्री ठंड से ठिठुरते रहे।
संगम एक्सप्रेस जंक्शन आने का समय सुबह 8.35 बजे निर्धारित है लेकिन, मंगलवार को यह ट्रेन छह घंटे 21 मिनट विलंब से दोपहर 2.56 बजे जंक्शन पर पहुंची। वहीं, मंडुआडीह एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 7.50 बजे से सात घंटे विलंब से दोपहर 2.50 बजे जंक्शन पहुंची। वहीं, प्रयागराज एक्सप्रेस तकरीबन साढ़े चार घंटे विलंब से सुबह 11.40 बजे पहुंची। हमसफर एक्सप्रेस तीन घंटे पांच मिनट विलंब से सुबह 9.25 बजे और वंदे भारत एक्सप्रेस एक घंटे 21 मिनट विलंब से दोपहर डेढ़ बजे आई।
इसके अलावा रीवा एक्सप्रेस चार घंटे विलंब से सुबह 10.40 बजे, जयपुर एक्सप्रेस चार घंटे 22 मिनट विलंब से सुबह 9.47 बजे, विभूति एक्सप्रेस एक घंटा विलंब से दोपहर एक बजे, सीमांचल एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से दोपहर दो बजे, नार्थ ईस्ट दो घंटे 58 मिनट विलंब से शाम 6.38 बजे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस तीन घंटे 32 मिनट विलंब से सुबह 10.37 बजे, नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटे 34 मिनट विलंब से सुबह 11.34 बजे, शिवगंगा एक्सप्रेस दो घंटे 10 मिनट की देरी से सुबह छह बजे और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पांच घंटे 57 मिनट की देरी से सुबह 11.29 बजे जंक्शन पर पहुंची।
विज्ञापन

निरस्त रही प्रयागराज-रायपुर फ्लाइट
प्रयागराज। मौसम की मार से हवाई सेवा भी प्रभावित रही लेकिन सोमवार के मुकाबले मंगलवार को हालात कुछ बेहतर रहे। खराब मौसम के कारण प्रयागराज-रायपुर फ्लाइट निरस्त रही। फ्लाइट न तो रायपुर गई और न ही वहां से आई। कोलकाता फ्लाइट दो घंटे देरी से पहुंची। दिल्ली की फ्लाइट भी आधा घंटे देर से आई जबकि मुंबई और बंगलुरू की फ्लाइट समय से पहुंची।

cold and shivring due to low temprature- फोटो : ALDCOMPACT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें