फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉक्टर, डीएसडब्ल्यू ने छात्रों को दीं नव वर्ष की शुभकामनाएं

विज्ञापन
Allahabad University - फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रावासों में नववर्ष की पूर्व संध्या पर विवि के प्रॉक्टर एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) ने छात्रों से मिलकर उन्हें शुभकामना दी। प्रॉक्टर एवं डीएसडब्ल्यू ने छात्रों से अनुशासित रहकर पठन-पाठन करने की प्रेरणा दी। नववर्ष को लेकर विवि के सभी छात्रावासों में उत्सव का माहौल रहा। प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे एवं डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार ने जीएन झा, एसएसएल, केपीयूसी, एसआरके, डॉ. ताराचंद, हालैंड हॉल आदि छात्रावासों में छात्रों से मुलाकात की। इस मौके पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य डा राकेश सिंह, डॉ. सुजीत सिंह भी मौजूद रहे। कुलपति ने महिला छात्रावास की अधीक्षिकाओं से भी छात्राओं से मिलकर उन्हें नव वर्ष की शुभकामना देने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें