फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : वीआईपी ड्यूटी में वाराणसी गए सीओ क्राइम रामसागर का निधन, अयोध्या में हुआ अंतिम संस्कार

Sun, 20 Nov 2022 08:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दो दिन पहले वह पीएम सुरक्षा ड्यूटी में वाराणसी गए थे। ड्यूटी खत्म होने के बाद लौटने की तैयारी में ही थे कि तभी शनिवार रात उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए बीएचयू अस्पताल में ले जाया गया। जहां सुबह उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
सीओ क्राइम रामसागर file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में पीएम सुरक्षा ड्यूटी के लिए गए सीओ रामसागर (59) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बीएचयू अस्पताल में इलाज के दौरान सुबह उनकी सांसें थम गईं। परिजन पार्थिव शरीर को अयोध्या स्थित पैतृक आवास ले गए जहां अंतिम संस्कार किया गया। डिप्टी एसपी रामसागर मूल रूप से अयोध्या के दुर्गापुर रामपुरवा गांव, पोस्ट भदौली थाना महाराजगंज के रहने वाले थे। मौजूदा समय में सीओ क्राइम के पद पर तैनात थे। इससे पहले वह बारा व फूलपुर में तैनात रह चुके थे। 2019 में वह इंस्पेक्टर से प्रोन्नत होकर सीओ बने थे। 

विज्ञापन



दो दिन पहले वह पीएम सुरक्षा ड्यूटी में वाराणसी गए थे। ड्यूटी खत्म होने के बाद लौटने की तैयारी में ही थे कि तभी शनिवार रात उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए बीएचयू अस्पताल में ले जाया गया। जहां सुबह उनका निधन हो गया। सूचना पर परिवारवाले भी पहुंच गए। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें हार्ट अटैक पड़ा था। परिजन पोस्टमार्टम कराने को राजी नहीं हुए और पार्थिव शरीर लेकर अयोध्या के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन

दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके तीन बेटे हैं जिनमें से एक रेलवे में कार्यरत है। दूसरा बेटा भी सरकारी सेवा में है जबकि सबसे छोटा बेटा विधि की पढ़ाई कर रहा है। उनके निधन से पुलिसकर्मियों में शोक की लहर रही। 


एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय समेत तमाम अफसरों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। उधर सीओ सोरांव, एएसपी चिराग जैन अयोध्या स्थित उनके आवास पर पहुंचे और प्रयागराज पुलिस की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें