फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमपी में 34 शिक्षकों की भर्ती को मिली मंजूरी

Wed, 16 May 2018 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
सीएमपी डिग्री कॉलेज में पांच विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 34 पदों पर हुई भर्ती को मंगलवार को अंतिम मंजूरी मिल गई। शिक्षक भर्ती का लिफाफा तो पांच मई को ही खोल दिया गया था, लेकिन इसे कुलपति से मंजूरी नहीं मिली थी। उनके छुट्टी से लौटने का इंतजार किया जा रहा था। अब कुलपति प्रो. आरएल हांगलू ने शिक्षक भर्ती पर अंतिम मुहर लगा दी है।
विज्ञापन


अंग्रेजी विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर रचना, नीति अग्रवाल सरन, खुशबू अग्रवाल, मोहम्मद एहशान, राम प्रकाश गुप्ता, बृजेश कुमार का चयन हुआ है। वहीं, शिक्षाशास्त्र में अजय प्रकाश तिवारी, प्रिया सोनी खरे, शर्मिला श्रीवास्तव, डॉ. बुद्धि सागर गुप्ता, दिलीप कुमार सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार का चयन हुआ है। इसके अलावा विधि में पुर्णेंदु मिश्र, ब्रह्मदेव पांडेय, पद्मा अपराजिता परिजा, रितू रघुवंशी, रमेश कुमार सिंह, अमित मिश्र, नंदिनी रायजादा, सोनल खरे, तुषार श्रीवास्तव, अजय कुमार, रजनीश्वर दत्त किशोर, अंजलिका, रेनू सिंह, अशोक कुमार, गौरव पटेल, संजीव कुमार, रमेश कुमार भारती, राकेश कुमार गौतम और भूगोल में सत्यवान कुमार नाइक, उत्तरा सिंह, अर्चना राजे एवं पांडेय कांत बिस्वास का असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें