सीएमपी में हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला पुरस्कार
प्रयागराज, 11 अक्तूबर। सीएमपी डिग्री कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। कॉलेज में शुक्रवार आयोजित व्याख्यान के दौरान मुख्य अतिथि डीआईजी केपी सिंह ने विजेताओं के नाम की घोषणा की और पुरस्कार बांटे।
वाद विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में बोलने के लिए सीएमपी की आकर्शिता पांडेय, जगत तारन गर्ल्स कॉलेज की श्रेयश्री शुक्ला एवं एसएस खन्ना गर्ल्स कॉलेज की सादिया सिद्दीकी और विपक्ष में बोलने के लिए अश्विनी कुमार मौर्य, मकरध्वज यादव एवं आकांक्षा यादव क्रमश: पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर ‘व्यक्तित्व का विकास’ विषय पर व्याख्यान भी आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डीआईजी केपी सिंह ने कहा कि केवल किताबें पढ़ने से छात्र-छात्राओं का विकास नहीं होगा। पढ़ाई को व्यक्तित्व का एक अंग है। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार, केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह, अनुज सिंह, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, डॉ. विजय लक्ष्मी, डॉ. भूपेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संचालन अनंत सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन तनया राय ने किया।
ईश्वर शरण में नेशनल सिम्पोजियम 12 से
प्रयागराज, 11 अक्तूबर। ईश्वर शरण पीजी कॉलेज एवं ड्रोयट पीनल: इंडियन लॉ जर्नल ऑफ क्राइम एंड क्रिमिनोलॉजी के संयक्त तत्वावधा में 12 एवं 13 अक्तूबर को ईश्वर शरण कॉलेज में थर्ड नेशनल सिम्पोजियम एवं एवार्ड्स का आयोजन किया जाएगा। इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश के प्रतिष्ठित विधि विशेषज्ञ एवं न्यायविद् मागदर्शन देंगे एवं अपना सुझाव रखेंगे।
मुक्त विवि में हिंदी की परामर्श कक्षाएं 14 से
प्रयागराज, 11 अक्तूबर। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर अध्ययन केंद्र से पंजीकृत बीए एवं एमए हिंदी विषय के शिक्षार्थियों की परामर्श कक्षाएं 14 अक्तूबर से सरस्वति परिसर में शुरू होने जा रही हैं। इसके साथ ही पीजीडीी, पीजीडीसीडब्ल्यूएच, पीजीडीएफएच और यूजीएफ एचडी आदि की परामर्श कक्षाएं 18 नवंबर तक चलेंगी।