फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल की आशंका में सहमी पुलिस, सुबह कराया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
Police feared fear of ruckus, cremated in the morning - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
सहमी पुलिस, मासूम का सुबह ही कराया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

बवाल की आशंका के चलते तड़के हुआ पोस्टमार्टम
मर्चरी से भारी फोर्स की मौजूदगी में ले जाया गया शव
घर से घाट तक छावनी बना रहा मोहल्ला, मचा रहा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कैंट के नेहरू पार्क रोड पर बेकाबू कार की चपेट में आने से मृत युवराज (3) का अंतिम संस्कार शुक्रवार को गम व भारी गुस्से के बीच हुआ। बवाल की आशंका में सहमे अफसरों ने तड़के ही शव का पोस्टमार्टम कराया। फिर भारी फोर्स की मौजूदगी में शव पहले घर और फिर घाट पर पहुंचाया। अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
मासूम की मौत के बाद रात में ही भारी बवाल को देखकर पुलिस अफसरों के हाथ-पांव फूल गए थे। जिसके बाद किसी तरह शव कब्जे में लेकर मर्चरी भेजा जा सका था। रात में किसी तरह लोगों को समझाकर बवाल शांत कराया गया था लेकिन, घटना को लेकर उनमें आक्रोश बरकरार था। जिसे देखते हुए मौके पर फोर्स भी तैनात कर दी गई थी। तनाव को देखते हुए इस बात की आशंका थी कि पोस्टमार्टम के बाद शव घर ले जाने पर लोगों का आक्रोश फिर भड़क सकता है। ऐसे में पुलिस ने शुक्रवार तड़के ही शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद कई थानों की फोर्स संग कैंट इंस्पेक्टर मर्चरी से शव लेकर सुबह 7.30 बजे के करीब घर पहुंचे। इसके बाद करीब आठ बजे भारी फोर्स की मौजूदगी में शव लेकर घरवाले नीवां घाट पर पहुंचे। जहां मासूम का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान घर से लेकर घाट तक पूरा मोहल्ला छावनी में तब्दील रहा। घाट पर बड़ी संख्या में परिचितों व रिश्तेदारों संग मोहल्ले के लोग भी जमा रहे। अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शव घर पहुंचते ही मची चीखपुकार
उधर मर्चरी से शव घर पहुंचते ही परिजनों में एक बार फिर चीखपुकार मच गई। मां पूनम व पिता रॉबिन बेटे के शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोते रहे। दादा लल्लू भी बदहवास से हो गए थे। बड़ा भाई विराट भी चाचा हरीश के गले से लिपटकर बिखलता रहा। परिजनों की हालत देखकर मोहल्ले के लोग भी अपने आंसू रोक नहीं सके। पूर्व सभासद दिनेश पासी समेत मोहल्ले के कई अन्य लोग भी गमजदा थे।
विज्ञापन

बवाल में 21 नामजद, 30 अज्ञात पर रिपोर्ट
उधर घटना के बाद बवाल करने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। बताया कि मामले में कुल 21 नामजद व 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनके खिलाफ बलवा, मारपीट, तोड़फोड़, आगजनी करने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज हुआ है। नामजद आरोपियों ेकी तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना के दौरान बनाए गए वीडियो व तस्वीरों के जरिए अज्ञात आरोपियों को भी चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले मृत बच्चे के दादा लल्लू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ गैरइरादत हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने बताया कि आरोपी मिथुन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें