सीएमओ अरुण कुमार तिवारी ने शनिवार को सीएचसी मेजा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लैब में गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। सीएमओ ने लैब इंचार्ज को कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
कई मरीजों ने बताया कि उन्हें बाहर से दवा मंगाई गई है। इस पर सीएमओ ने चिकित्सकों को बाहर से दवा न लिखने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले चिकित्सक पर कार्रवाई होगी।
बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे निजी अस्पतालों को बंद कराने का भी निर्देश दिया गया। मौके पर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार, चिकित्सक डॉ. बबलू सोनकर सहित कई चिकित्सकों के साथ स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।