तरौल गांव में भागवत कथा के दूसरे दिन व्यास पीठ पर विराजमान कथा वाचक संत राघवेंद्राचार्य जी का
तरौल गांव में श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन शनिवार को पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। प्रयागराज सांसद उज्जवल रमण सिंह ने आचार्यों को माला पहनाई। वृंदावन धाम से पधारे संत राघवेंद्राचार्य ने व्यास पीठ से भगवान की महिमा बताई और भागवत महात्म्य व परीक्षित जन्म की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि कथा श्रवण से पाप नष्ट होते हैं, सुख-शांति मिलती है और कलियुग में यह उद्धार का सरल मार्ग है। भजन-कीर्तन पर श्रद्धालु झूमे और पंडाल राधे-राधे के जयकारों से गूंज उठा। मुख्य यजमान पूर्व प्रधान रमेश चंद्र मिश्र (कल्लू मिश्र) और मीरा देवी मिश्रा ने आचार्यों का स्वागत किया। यह कार्यक्रम गुरु महाराज जगदंबा प्रसाद मिश्र के सानिध्य में आयोजित हो रहा है।