फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सीएमओ ने सैदाबाद सीएचसी व पीएचसी का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रयागराज डॉ अरुण कुमार तिवारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदाबाद का
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके तिवारी ने रविवार को अपनी टीम के साथ सैदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। रोस्टर में होने के बावजूद डॉ. नरेंद्र पटेल आकस्मिक चिकित्सा ड्यूटी से नदारद मिले। उनके स्थान पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असढिया में कार्यरत आयुष चिकित्सक डॉ. विजय कुमार गौतम ड्यूटी करते मिले।
विज्ञापन

जब सीएमओ ने जानकारी मांगी तो वह इस संबंध में सही जवाब नहीं दे सके। इसके बाद सैदाबाद अधीक्षक के माध्यम से डॉ. नरेंद्र पटेल से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सैदाबाद में जननी सुरक्षा योजना का रजिस्टर देखने पर पता चला कि उसमें मंत्रा आईडी 20 अगस्त 2025 से दर्ज नहीं की गई हैं। इस पर मंत्रा आईडी अपडेट रखने के निर्देश संबंधित एएनएम व स्टाफ नर्स को दिए गए।
इसके बाद सीएमओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असढिया पहुंचे। यहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर सिंह अनुपस्थित मिले। उनका एक दिन का वेतन रोकने करने का निर्देश दिया। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असढिया में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला भी नहीं लगा था, इसलिए अधीक्षक सैदाबाद को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला सुचारु रूप से लगवाने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थुलमा का भी निरीक्षण किया। यहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह पटेल अनुपस्थित मिले, बाकी पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिहां में वार्ड बॉय दीपक शुक्ला 21 अगस्त से अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने उनका अगस्त माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया और स्पष्टीकरण भी मांगा। निरीक्षण के समय उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी अरविंद कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें