मेला प्रशासन दो दिसंबर को करेगा गंगा पूजन
माघ मेला प्रशासन दो दिसंबर को गंगा पूजन का कार्यक्रम आयोजित करेगा। गंगा पूजन की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। गंगा पूजन में अफसर संग बड़ी संख्या में साधु-संत भी मौजूद रहेंगे।
पौने तीन घंटे प्रयागराज में रहेंगे सीएम
शनिवार को सीएम शहर में पौने तीन घंटे रहेंगे। सुबह 9:55 बजे पहुंचेंगे और 12:40 बजे उनकी वापसी होगी। वह बमरौली ऐयरपोर्ट से उदयपुर एयरपोर्ट, राजस्थान के लिए राजकीय वायुयान से उड़ान भरेंगे।
सीएम के कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा
सुबह 9:55 - पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे
सुबह 10:05 - एक कार्यक्रम में शामिल होने कान्हा श्याम होटल पहुचेंगे
सुबह 10:25 - रामबाग हनुमान मंदिर के निकट विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी के आवास पर जाएंगे
सुबह 10:50 से 11:05 बजे तक - गंगा पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे
सुबह 11:25 से 11:35 बजे तक- बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे
सुबह 11:45 से दोपहर 12:15 बजे तक- आईसीसीसी सभागार में माघ मेला की तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे
दोपहर 12:25 बजे - परेड ग्राउंड हेलीपैड से प्रस्थान
दोपहर 12.35 बजे - बमरौली एयरपोर्ट पर आगमगन
दोपहर 12:40 बजे - बमरौली एयरपोर्ट से प्रस्थान