वीआईपी आगमन के मद्देनजर पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने मंगलवार शाम पुलिस लाइन में मातहतों को विस्तृत दिशा निर्देश दिए। उधर मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व फ्लीट रिहर्सल भी हुआ। ब्रीफिंग में डीसीपी नगर दीपक भूकर, डीसीपी यमुनानगर अभिनव त्यागी, डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती, डीसीपी प्रोटोकॉल आशुतोष द्विवेदी समेत अन्य अफसर, कर्मचारी मौजूद रहे।
तीर्थराज प्रयाग की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग
संगम क्षेत्र में मुख्यमंत्री को संगम तट पर मां गंगा का विधि विधान से पूजन तीर्थ पुरोहितो ने कराया। आचार्य दीपू शास्त्री की देखरेख में पूजन किया गया। पं राजेंद्र पालीवाल, राजेश तिवारी, संतोष भारद्वाज, अमरनाथ तिवारी सहित 11 तीर्थ पुरोहित मौजूद थे। पूजन के बाद मुख्यमंत्री को प्रसाद देते समय तीर्थ पुरोहित राजेंद्र पालीवाल ने मांग किया कि संगम क्षेत्र में किसी भी उचित स्थान पर तीर्थराज प्रयागराज की एक विशाल प्रतिमा कराई जाए, जो सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में समस्त श्रद्धालुओं को दश॔न मिल सके। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा समय आने दे सब होगा
वीआईपी ड्यूटी में जाते समय सिपाही घायल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर वीआईपी ड्यूटी में जाते समय एक सिपाही सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। शंकरगढ़ थाने में तैनात सिपाही नवनीत पाल की ड्यूटी बुधवार को सीएम के कार्यक्रम में लगी थी। ड्यूटी पर आते समय वह सड़क हादसे में घायल हो गया। उसके दाहिने पैर की हड्डी टूट गई। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।