फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात कर रखी यमुनापार की समस्याएं

Thu, 25 Jun 2020 09:12 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI
विज्ञापन

भाजपा यमुनापार के अध्यक्ष विभव नाथ भारती ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यमुनापार की तमाम समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। यमुनापार अध्यक्ष अरैल से लेकर खडसरा ग्राम तक गंगा किनारे पक्का घाट बनवाने की मांग मुख्य रूप से रखी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आवास पर शाम 5.30 बजे हुई मुलाकात में यमुनापार अध्यक्ष ने शंकरगढ़, नारीबारी, कोरांव, मेजा में पेयजल समस्या, कैंसर एवं अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को सीएम राहत कोष से मदद दिलाने आदि विषयों पर भी बात की। इसके अलावा कोरोना को लेकर राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की।

मुलाकात के बाद भाजपा यमुनापार अध्यक्ष ने बताया कि सीएम ने सभी विषयों पर सकारात्मक आश्वासन दिया। इस दौरान जय सिंह पटेल, प्रवीण सिंह पटेल भी यमुनापार अध्यक्ष के साथ सीएम से मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें