फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे रेलकर्मी

Thu, 25 Jun 2020 09:12 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
ब्रह्मपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन का एक्सल ठीक करने में जुटे रेलवे कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म सात-आठ पर रेलकर्मियों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान यहां रेलकर्मी सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठ गए। भूख हड़ताल पर बैठे रेलकर्मियों ने कहा कि अब वक्त की पुकार है कि यदि कर्मचारी हित की रक्षा करनी है तो रेलकर्मियों को एकजुट होना होगा।

विज्ञापन


इंडियन रेलवे इंपलाइज फेडरेशन के आवाहन पर प्रयागराज जंक्शन पर हुए इस प्रदर्शन की अगुवाई नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के जोनल महामंत्री मनोज पांडेय ने की। इस दौरान मनोज पांडेय ने कहा कि कर्मचारी संगठन एकजुट होकर सरकार के कर्मचारी विरोधी फैसलों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई करें।

इंपलाइज फेडरेशन एवं वर्कर्स यूनियन के साथ-साथ फेडरेशन से जुड़ीं सभी यूनियनें एवं उत्पादन इकाइयां आरपार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। मनोज पांडेय ने बताया कि सरकार विरोधी नीतियों के खिलाफ फेडरेशन के आवाहन पर 19 जून से 26 जून विरोध सप्ताह के तहत ही बृहस्पतिवार को सांकेतिक भूख हड़ताल की गई। इस अवसर पर  डीबी सिंह, राम किशोर, अभय प्रताप, कमल उसरी, इफ्तेखार, बृजलाल, संजय शाह,  मंजू गौतम, बबली, राम जतन, इरशाद, अमित शुक्ला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें