फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : सीएम योगी 27 दिसंबर को आ सकते हैं प्रयागराज, परख सकते हैं माघ मेले की तैयारी

Thu, 21 Dec 2023 03:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी तमिल संगमम के यात्रियों से भी मिल सकते हैं। मेला क्षेत्र के काली मार्ग पर गेट का निर्माण शुरू कर दिया गया है। बुधवार को पुलिस लाइन में अफसरों की एक बैठक भी हुई, जिसमें तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
Yogi Adityanath - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 दिसंबर को प्रयागराज आ सकते हैं। हालांकि, उनके कार्यक्रम का प्रोटोकॉल अभी जारी नहीं है लेकिन उनका कार्यक्रम संभावित है। वह यहां माघ मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर तैयारियों को परख सकते हैं। कुछ योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी कर सकते हैं। साथ ही महाकुंभ की तैयारियों को लेकर समीक्षा भी कर सकते हैं। परेड मैदान पर सीएम की सभा भी हो सकती है।

विज्ञापन


वह काशी तमिल संगमम के यात्रियों से भी मिल सकते हैं। मेला क्षेत्र के काली मार्ग पर गेट का निर्माण शुरू कर दिया गया है। बुधवार को पुलिस लाइन में अफसरों की एक बैठक भी हुई, जिसमें तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में पुलिस आयुक्त विजय विश्वास पंत, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, मेलाधिकारी विजय किरन आनंद आदि मौजूद रहे। कमिश्नर के अनुसार कार्यक्रम अभी निर्धारित नहीं है। सीएम के आने की संभावनाओं को लेकर बैठक की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें