फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ प्रमुख से मिलने पहुंचे सीएम योगी, लव जेहाद के खिलाफ कानून बनाने पर बातचीत की चर्चा

Sun, 22 Nov 2020 10:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : गौहनिया में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात करने के लिए रविवार की शाम सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। यहां गोहनिया स्थित वशिष्ठ वात्सल्य पब्लिक स्कूल में सीएम योगी आदित्यनाथ ने संघ प्रमुख मोहन भागवत का हाल चाल लिया। इस दौरान सर कार्यवाह भैया जी जोशी की मौजूदगी में उनकी मोहन भागवत से तमाम वार्ता हुई। मोहन भागवत के विचार परिवार के मुखिया होने की वजह से इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात के तौर पर पेश किया गया। संघ प्रमुख से मुलाकात के बाद सीएम योगी शाम 6.30 बजे ही एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन

prayagraj news : गौहनिया में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : prayagraj
सीएम योगी को शाम पांच बजे ही प्रयागराज आना था, लेकिन उनका हेलीकॉप्टर शाम सवा चार बजे के आसपास ही गोहनिया स्थित वशिष्ठ वात्सल्य पब्लिक स्कूल परिसर में बनाए हैलीपैड पर उतर गया।  शाम तकरीबन 4.30 बजे के आसपास सीएम की संघ प्रमुख मोहन भागवत एवं सर कार्यवाह भैया जी जोशी से मुलाकात हुई। इस दौरान संघ प्रमुख ने सीएम का कुशल क्षेम जानने के साथ ही प्रदेश में क्या चल रहा है उसके बारे में पूछा।

prayagraj news : गौहनिया में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : prayagraj
माना जा रहा है कि कोविड से उपजी समस्याओं के बारे में भी संघ प्रमुख ने चर्चा की। चर्चा इस बात की भी है कि सीएम योगी ने लव जेहाद के खिलाफ कानून लाने की तैयारी के बारे में भी संघ प्रमुख को अवगत कराया। दरअसल उत्तर प्रदेश में लव जिहाद के बढ़ते मामलों के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार ने पिछले सप्ताह ही इस पर अंकुश लगाने के लिए कानून लगाने की तैयारी शुरू की।

पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ कानून बन चुका है ,जबकि उत्तर प्रदेश के साथ ही हरियाणा सरकार ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के गृह विभाग ने कानून विभाग को इस बाबत प्रस्ताव भेज दिया है। उधर सीएम के संघ प्रमुख से हुई मुलाकात को संघ पदाधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात बताया है। दरअसल संघ प्रमुख विचार परिवार के मुखिया हैं। पिछले दिनों जब वह कर्नाटक गए थे तब वहां सीएम येदुरप्पा उनसे मुलाकात करने गए थे। इसी तरह हरियाणा में हुए प्रवास के दौरान सीएम खट्टर उनसे मुलाकात के लिए पहुंचे थे। 
विज्ञापन

prayagraj news : गौहनिया में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : prayagraj

हेलीकॉप्टर की जगह विमान से हुई सीएम की रवानगी

संघ प्रमुख से मुलाकात के बाद सीएम योगी गोहनिया से सड़क मार्ग से ही बम्हरौली एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। उनका विशेष विमान लखनऊ से शाम पांच बजे के आसपास आ गया था। अंधेरा हो जाने की वजह से सीएम हेलीकाप्टर से रवाना नहीं हुए। उधर सड़क मार्ग से एयरपोर्ट के रास्ते पुलिस द्वारा जगह-जगह बैरीकेटिंग कर दी गई। इस वजह से कुछ स्थानों पर यातायात संचालन भी प्रभावित हुआ। शाम 6.30 बजे सीएम का विमान एयरपोर्ट से उड़ गया। 

चुनाव आचार संहिता की वजह से डीएम से नहीं हुई सीएम की मुलाकात

संघ के पदाधिकारियों की बैठक की वजह से वशिष्ठ वात्सल्य पब्लिक स्कूल गोहनिया के आसपास सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त रहा। यहां सुरक्षा का जायजा लेने के लिए डीएम भानु चंद्र गोस्वामी भी पहुंचे। इस बीच मुख्यमंत्री जब यहां शाम को पहुंचे तो डीएम से उनकी मुलाकात नहीं हुई। दरअसल एमएलसी चुनाव आचार संहिता की वजह से जिलाधिकारी सीएम के आसपास भी नहीं आए। इस दौरान रीवा जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग से स्कूल की तरफ आने वाले रास्ते पर सुबह से ही लोगों की आवाजाही बंद करवा दी गई। इस दौरान आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों का नाम पता पूछकर ही उन्हें संबंधित मार्ग पर आने दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें