मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एमएलएन मेडिकल कॉलेज में कोविड जांच के लिए स्थापित आधुनिक कोबास लैब और 220 बिस्तरों वाले कोविड अस्पताल का उद्घाटन वीडियो कांफ्रेंसिंग से करेंगे। यह प्रदेश की दूसरी कोबास लैब होगी। इससे एक दिन में करीब 2500 आरटीपीसीआर जांचें की जा सकेंगी।
जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने रविवार को उद्घाटन समारोह की तैयारियों की समीक्षा संगम सभागार में की। एमएलएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक में बनाया गया कोविड अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां कोविड संक्रमितों को सीटी स्कैन, एडवांस डिजिटल एक्सरे, आधुनिक वेंटीलेटर की सुविधा मिलेगी। साथ ही बाई पैप एचएफएनसी के साथ पाइप से ऑक्सीजन सप्लाई हर बेड पर करने की व्यवस्था है।