फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने किया आजाद की प्रतिमा का अनावरण

Sun, 04 Jun 2017 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
yogi
विज्ञापन
दस वर्ष के लंबे इंतजार के बाद सरकिट हाउस में शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण हो ही गया। अनावरण शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री डॉ.रीता बहुगुणा जोशी, नंद गोपाल नंदी, प्रतापगढ़ के सांसद हरिवंश सिंह, भदोही के वीरेंद्र सिंह मस्त, अन्य विधायक समेत कई नेता और अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन


सरकिट हाउस में प्रतिमा लगाने के लिए 2006 में ही आ गई थी, लेकिन अलग-अलग कारणों से स्थापना नहीं हो पाई। नगर निगम परिसर में ही रखी रही। इसके विरोध में शहरियों ने लंबा आंदोलन भी चलाया। इसके बाद 2015 में प्रतिमा स्थापना की प्रक्रिया शुरू की गई। इस लंबे संघर्ष के बाद दो महीने पहले सरकिट हाउस के मेन लॉन में स्थापित किया गया। शनिवार को मुख्यमंत्री ने अनावरण किया।

मुख्यमंत्री मिर्जापुर से हेलीकॉप्टर से तकरीबन पांच बजे शाम को पुलिस लाइन पहुंचे। शाम 5.10 बजे वह सरकिट हाउस पहुंचे। कुछ मिनट बाद प्रतिमा के अनावरण के बाद वह संगम के लिए रवाना हो गए। उधर, मुख्यमंत्री तथा अन्य नेताओं से मिलने के लिए सरकिट हाउस के बाहर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ रही। सीएम को चेहरा दिखाने की होड़ में सुरक्षाकर्मियों से कई बार उनकी झड़प भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें