फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ की तैयारियों से सीएम नाखुश, ताबड़तोड़ एक्शन

Mon, 15 Oct 2018 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
कुंभ की तैयारियों का जायजा लेने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने इलाहाबाद प्रवास के दौरान दूसरे दिन एक्शन में दिखे। उन्होंने कुंभ के मद्देनजर किए जा रहे तमाम कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान अरैल में प्रवासी भारतीयों के लिए बनाए जाने वाली टेंट सिटी की संगम से ज्यादा दूरी होने पर खासी नाराजगी जताई। उन्होंने इसके लिए कमिश्नर को फटकार भी लगाई। सीएम की नाराजगी के बाद टेंट सिटी संगम के पास बनाने का निर्णय लिया गया। उधर, सीएम के निर्देश पर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने लापरवाही बरतने पर नगर निगम के जोनल अफसर समेत दो अन्य कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुबह अफसरों के साथ अरैल गए। वहां उन्होंने टेंट सिटी की लोकेशन देखी। संगम से इसकी दूरी ज्यादा होने पर वे अफसरों पर बरस पड़े। कहा कि पीएम मोदी कुंभ के लिए प्रवासी भारतीयों को आमंत्रित कर रहे हैं और उन्हें यहां संगम से इतनी दूर बसाया जा रहा है। कमिश्नर को निर्देश दिया कि प्रवासी भारतीयों के लिए टेंट सिटी संगम के निकट बनाई जाए। सीएम का निर्देश मिलते ही टेंट सिटी सेक्टर 20 की बजाय सेक्टर 19 में बसाए जाने का निर्णय लिया गया। भारद्वाज पार्क के बाईं तरफ गंदगी होने पर भी सीएम ने नाराजगी जताई।

इसके बाद उनके निर्देश पर पुराने शहर केे निरीक्षण पर निकले नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को शहर में हर तरफ गंदगी फैली दिखी। नालियां सिल्ट से चोक थीं और कूड़े अड्डे गंदगी से पटे थे। यह देख मंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने मुट्ठीगंज जोन के जोनल अधिकारी राजकुमार गुप्ता को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड करने का निर्देश दिया। साथ ही क्षेत्र के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पंकज श्रीवास्तव और सफाई नायक प्रदीप को भी निलंबित करने का निर्देश दिया। शहर की सफाई के कार्य में लगी कंपनी हरीभरी को हटाने और उस पर पांच लाख का जुर्माना लगाने का भी आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें