फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की टीम को स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में मिली खामी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम की टीम को स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में मिली खामी
विज्ञापन

तीन सदस्यीय टीम ने की महिलाओं के लिए शुरू योजनाओं की समीक्षा, आश्रय स्थलों का जाना सच
प्रयागराज। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय विशेष टीम प्रयागराज में मंगलवार से तीन दिनी दौर पर है। पहले दिन समीक्षा बैठक में उन्होंने महिलाओं के लिए शुरू योजनाओं की समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर सदस्यों ने नाराजगी जताई और सुधार के निर्देश दिए।
टीम में शामिल आईएएस संगीता सिंह, आईपीएस रबीना त्यागी और मीनू राणा ने 14 विभाग की योजनाओं की प्रगति देखी। स्वास्थ्य विभाग के अफसर मां का दूध पिलाने समेत विभिन्न योजनाओं के बारे में ठीक से जवाब नहीं दे सके। इस पर अफसरों ने सीएमओ को सुधार के लिए कहा। तीनों सदस्यों ने खुल्दाबाद स्थित महिला आश्रय स्थल, बालिका केंद्र, आशा ज्योति केंद्र का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। अफसरों ने केपी ट्रेनिंग कालेज स्थित कौशल विकास केंद्र का भी निरीक्षण किया। तीनों सदस्य बुधवार को डफरिन अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक चिकित्सालय आदि स्थलों का निरीक्षण करेंगी। बृहस्पतिवार को भी उनका निरीक्षण का कार्यक्रम है। तीनों महिला अधिकारी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेंगी। बैठक में सीडीओ अरविंद सिंह, एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम सचिवाें को दी गई योजनाओं की जानकारी
प्रयागराज। जल योजना अभियान के अंतर्गत प्रयाग संगीत समिति में मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में गांवों के विकास का खाका खींचा गया। कार्यक्रम में ग्राम सचिवों को अलग-अलग विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्हें ग्राम पंचायतों की आमदनी बढ़ाने तथा पारदर्शी भुगतान की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव समेत अनेक अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें