फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि परिसर में फूंका सीएम का पुतला, सात सपाई नामजद

Tue, 25 Aug 2020 01:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

कानून व्यवस्था समेत अन्य कई मुद्दों पर विरोध कर रहे समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान रोकने पर उनकी पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई। मामले में कर्नलगंज पुलिस ने सात नामजद व 15-20 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की। इनके खिलाफ महामारी एक्ट व अन्य धाराओं समेत सरकारी कार्य में बाधा डालने की भी धाराएं लगाई गई हैं। 

विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
इविवि छात्रसंघ भवन पर सोमवार दोपहर छात्रनेताओं का जमावड़ा लगा हुआ था। सूचना पर पुलिस पहुंची तब तक वहां 25 से ज्यादा छात्रनेता जमा हो चुके थे। पुलिस के मुताबिक, वहां जुटे छात्रनेताओं ने शासन विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। साथ ही हाथ में लिए सीएम के पुतले में आग लगा दी। यह देख वहां  मौजूद पुलिसकर्मियों ने पुतला छीनने की कोशिश की जिस पर धक्कामुक्की भी हुई। कर्नलगंज इंस्पेक्टर अवन दीक्षित ने बताया कि विवि चौकी प्रभारी ने तहरीर देकर बताया है कि प्रदर्शनकारियों में जितेंद्र धनराज, नेहा यादव, शिवबली यादव, रोहित यादव, संदीप, अतुल व विजय यादव के अलावा 15-20 अज्ञात युवक शामिल थे।

prayagraj news - फोटो : prayagraj
धक्कामुक्की में पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें भी आईं। इन सभी के खिलाफ महामारी एक्ट, धारा 144 के उल्लंघन, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व लोकसेवक को चोट पहुंचाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। उधर, छात्रनेता नेहा यादव ने आरोप लगाया कि योगी सरकार विपक्ष के जनप्रतिनिधियों को बदले की भावना से प्रताड़ित कर रही है। जिसके साथ ही शिक्षा के निजीकरण, ध्वस्त कानून व्यवस्था व अन्य मांगों को लेकर विरोध जताया जा रहा था। जहां पुलिस ने जबरन प्रदर्शन खत्म कराने की कोशिश की। पुलिस से धक्कामुक्की का आरोप गलत है। 
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj

सिविल लाइंस में भी फूंका पुतला, छह नामजद

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सुभाष चौराहे पर भी विरोध प्रदर्शन किया। कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाकर कार्यकर्ताओं ने दोपहर 12 बजे के करीब न सिर्फ सुभाष चौराहे पर एकत्रित होकर नारेबाजी की, बल्कि सीएम का पुतला भी फूंका। सूचना पर पहुंची पुलिस छह प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। यहां उनके खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि जयशंकर उर्फ बबलू रावत, सौरभ राणा, अमित कुमार यादव, विकास यादव उर्फ बालाजी , निर्मला यादव कमलेश केशरवानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें