फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात सड़क पर सीएम, अफसरों का छूटा पसीना

Sun, 14 Oct 2018 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
yogi
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की रात प्रयाग की सड़कों पर कुंभ के कार्यों का सच देखने दो बार निकले। आधी रात तक पुलों, सड़कों की प्रगति के स्थलीय निरीक्षण के लिए सीएम का काफिला सर्किट हाउस से लेकर परेड ग्राउंड तक दौड़ता रहा। तेवर देख अफसर माथे का पसीना पोंछते रहे।

विज्ञापन


इस दौरान 10 स्थानों पर 30 से अधिक विकास परियोजनाओं का उन्होंने निरीक्षण किया। सीएम ने अफसरों से दिक्कतें भी पूछी और मानक के साथ निर्माण में पारदर्शिता बरतने की हिदायत भी दी। 15 नवंबर तक आरओबी, प्लाईओवर के अलावा सड़कों के चौड़ीकरण का काम हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया।

विकास कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के लिए सीएम का काफिला रात 8:15 बजे सर्किट हाउस से निकला। हाईकोर्ट आरओबी के मानचित्र के साथ सेतु निगम के एमडी उत्तम कुमार गहलोत और मुख्य परियोजना प्रबंधक सतीश कुमार गेट नंबर तीन के सामने खड़े थे।
विज्ञापन


न्याय मार्ग होते हुए सीएम का काफिला सीधे पुल के नीचे पहुंच गया। एडीए के उपाध्यक्ष भानुचंद्र गोस्वामी के अलावा हाईकोर्ट गेट के पास इंतजार में खड़े अन्य अफसर सीएम की कार की ओर दौड़ने लगे। तबतक सीएम अपने साथ चल रहे स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना और उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी से पुल निर्माण के बाबवत जानकारी लेनी शुरू कर दी। उन्होंने कुछ दूर घूमकर आरओबी की बीम ढलाई और स्लैम का निर्माण देखा।

उत्तर प्रदेश सेतु निर्माण निगम के एमडी उत्तम कुमार गहलोत से उन्होंने पूछा कि कोई दिक्कत तो नहीं है। सुरक्षा मानकों का ध्यान कड़ाई से रखा जाए। सीएम ने पूछा- पुल कब तक बनकर पूरा हो जाएगा? एमडी ने बताया कि सर... हर हाल में 15 नवंबर तक इस पर आवागमन चालू करा देंगे। सीएम ने ओके... कहा और फिर कार में बैठ गए। यहां से उनका काफिला नवाब यूसुफ रोड होते हुए फायर बिग्रेड चौराहा पहुंचा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें