फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों से मिले सीएम, कार्रवाई का दिया भरोसा

विज्ञापन
पिछले माह प्रयागराज के मेजा में हुए तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार के साथ मंत्री नंदी ने बुधव - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मेजा में 15 जून को हुए तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार से बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। साथ ही आर्थिक सहायता और सुरक्षा का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

यह मुलाकात औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ हुई। मंत्री नंदी ने 19 जून को पीड़ित परिजनों से मिलकर न्याय का भरोसा दिलाया था। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का वादा भी किया था।
इसके बाद बुधवार को पीड़ित परिवार के राम निरंजन गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, पवन गुप्ता, मुकेश गुप्ता, विशेष गुप्ता, राधा गुप्ता, लोकपति गुप्ता और चंद्रिका प्रसाद साहू ने सीएम से मुलाकात की। परिवार ने मुख्यमंत्री को हत्याओं की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

मेजा के नीबी कुकुरकटवा गांव में श्याम लाल गुप्ता (65), इंद्रावती देवी (58) और अमरावती देवी (52) की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी हिमांशु यादव सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हिमांशु पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद से अस्पताल में है।
बुलडोजर कार्रवाई की मांग
पीड़ित परिवार ने सीएम को बताया कि हत्यारोपी हिमांशु ने फेसबुक पर समाजवादी टाइगर के नाम से चुनौती दी थी। इस चुनौती के चौथे दिन उसने हत्याकांड को अंजाम दिया। परिवार ने आरोपी के जेल से बाहर आने पर दोबारा खतरा होने की आशंका जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री से आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएंगे
सीएम योगी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें