फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सीएम ग्रिड योजना: 172.12 करोड़ रुपये की लागत से जल्द शुरू होगा सड़कों का निर्माण

Fri, 29 May 2026 06:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शहर के कई इलाकों में जल्द ही सीएम ग्रिड सड़कों के दूसरे चरण का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन
सीएम ग्रिड योजना। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के कई इलाकों में जल्द ही सीएम ग्रिड सड़कों के दूसरे चरण का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूसरे फेज में नुरूल्ला रोड से अस्करी मार्केट ब्लॉक सी व डी आवास योजना, नुरूल्ला रोड महावीर चौराहा से करामत की चौकी होते हुए ससुर खदेरी नदी के पास की सड़क को शामिल किया गया है। इसके अलावा सिविल लाइंस में कानपुर रोड से म्योर रोड तक, थार्नहिल रोड से रोडवेज वर्कशॉप तक, मिंटो रोड होते हुए म्योर रोड तक का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन


साथ ही फाफामऊ शांतिपुरम में लखनऊ रोड से यश क्लीनिक लेबर चौराहा होते हुए सौम्या चाइल्ड केयर, राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय गेस्ट हाउस होते हुए रंगपुरा मोड लखनऊ रोड तक सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा अगले चार से पांच महीने में तीसरे चरण का निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। इसमें राजापुर तिराहा म्योर रोड से मिंटो पार्क होते हुए रोडवेज वर्कशाॅप से हीरा हलवाई चौराहे के पास तक, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज से मेडिकल चौराहा होते हुए बालसन चौराहा तक सड़क निर्माण कार्य किया जाना है।

नगर निगम के मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान ने बताया कि सीएम ग्रिड के तहत प्रथम चरण में 111.11 करोड़ रुपये की लागत से शहर के आठ सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें लूकरगंज, जॉर्जटाउन, अतरसुइया, टैगोर टाउन, ट्रांसपोर्ट नगर, प्रीतम नगर, मीरापुर व कल्याणी देवी शामिल हैं। वहीं दूसरे चरण का काम जल्द शुरू करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट योजना के तहत 172.12 करोड़ रुपये की लागत से दूसरे व तीसरे चरण की इन सड़कों का निर्माण किया जाना है। 26 मई को नगर निगम के तीन साल बेमिसाल कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने सीएम ग्रिड योजना के तहत निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें