सोहबतियाबाग में गाजी मियां के रौजे पर इस बार मेला लगने को लेकर संकट के बादल छाने लगे हैं। इस रौजे पर प्रत्येक रविवार को मेला लगता है। मई महीने में गाजी मियां की शादी के लिए आने वाली बरात की तैयारियां तो शुरू हो गई हैं, लेकिन गंगा-जमुनी तहजीब का मेला लगेगा या नहीं, इसे लेकर कयासबाजी तेज हो गई है। वजह है पुलिस की ओर से रौजा के आसपास फूलमाला की दुकानों को बंद कराया जाना। पुलिस ने रौजा के मुतवल्ली को वहां गाजी मियां के मेला के नाम पर भीड़ न लगाने की चेतावनी दी है।
रौजा पर हर साल लगने वाला गाजी मियां का मेला इन दिनों चर्चा में है। दरअसल, रविवार को मजार के नजदीक सड़क पर फूल-माला की दुकान लगाने पर पुलिस ने रोक लगा दी थी। इसके बाद फूल-माला की दुकानें नहीं लग रही हैं। ऐसे में अब इस रविवार को भी लगने वाले मेले पर संशय है। इस बार का मेला किस तरह से आयोजित हो सकेगा। इस पर सभी की नजर है। कहा जा रहा है कि जे पर लगने वाला मेला इस बाद बंद हो सकता है। इसलिए कि पुलिस ने अभी से सख्ती शुरू कर दी है।
इस बारे में मुतवल्ली से जब पूछा गया तब उनका कहना था कि अभी पुलिस ने मेला को लेकरक कुछ भी नहीं कहा है। पुलिस ने सिर्फ भीड़ से बचने से लिए फूलमाला की दुकानें न लगाने की हिदायत दी है। उल्लेखनीय है कि इस बार बहरिया में कुछ दिनों पहले गाजी मियां के मेले पर पुलिस ने रोक लगा दी थी। बावजूद इसके गाजी मियां की शादी और बरात के बहाने लगने वाले मेले के लिए टेंडर कराया जा चुका है। टेंडर होने की वजह से रौजा प्रबंधन से जुड़े लोग अभी मेले की राह में किसी बड़ी रुकावट जैसी बात नहीं मान रहे हैं।