फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बालिका गृह में होगा क्लाउड किचन व आउटलेट का निर्माण, राज्यपाल ने किया शिलान्यास

Fri, 17 Jul 2026 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय बाल गृह बालिका, खुल्दाबाद में क्लाउड किचन व संस्था परिसर में आउटलेट का निर्माण कराया जाएगा। बृहस्पतिवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने क्लाउड किचन व आउटलेट का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

राज्यपाल ने महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित राजकीय बालगृह परिसर, खुल्दाबाद पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं, सुविधाओं के बारे में जानकारी ली व अंतःवासियों के साथ संवाद किया। उन्होंने सर्वप्रथम राजकीय बालगृह (बालिका) की बालिकाओं की ओर से बनाए गए टीचिंग लर्निंग मैटेरियल का अवलोकन किया और बनाए गए आर्ट एंड क्राफ्ट मैटेरियल, टाइप ऑफ हाउसेस, एआई हेल्थ केयर मॉडल का अवलोकन किया।
उन्होंने राजकीय बालिका गृह में आवासित बच्चियों से मुलाकात की और उनसे संवाद करते हुए वहां पर उन्हें दिए जा रहे ट्रेनिंग प्रोग्राम-पाक कला, योग प्रशिक्षण, बागवानी प्रशिक्षण, सिलाई-कढ़ाई एवं क्राफ्ट प्रशिक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यदि आगे बढ़ना है तो शिक्षा, ज्ञान व प्रशिक्षण प्राप्त करना ही होगा। पूरे मनोयोग के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें और किसी क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करें।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कॉमन हॉल में बालगृह (बालिका) की पॉक्सो एक्ट के मामले में पीड़ित बालिकाओं से संवाद किया और उनके शिक्षा, स्वास्थ्य एवं संस्था में प्राप्त हो रहे प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनने के लिए मार्गदर्शन दिया। राज्यपाल ने राजकीय बालगृह की महिला स्टाफ टीचर से भी संवाद किया और वहां रह रहे बच्चियों को अच्छी शिक्षा व संस्कार दिए जाने के लिए कहा।
राज्यपाल ने बालिका गृह में आवासित एनआईओएस के माध्यम से 10वीं व 12वीं कक्षा उत्तीर्ण 18 बालिकाओं को प्रोत्साहन प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ ही राजकीय बाल गृह में बालिकाओं व बच्चों को स्नैक्स के पैकेट व चॉकलेट वितरित किए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अखिलेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें