फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से खलासी व मजदूर की मौत, ट्रक पर घोड़े लादकर जा रहे थे वाराणसी

Sat, 12 Nov 2022 10:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शनिवार को ट्रक में 10 घोड़े लादकर हाथरस जिले से 10 मजदूर बिहार के नेवादा जिले जा रहे थे। खोदायपुर में पहुंचने पर ट्रक में अचानक धुआं निकलने लगा। इस पर चालक ने ट्रक को हाईवे के किनारे रोक दिया।
विज्ञापन
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उतरांव थाना क्षेत्र के खोदायपुर हाईवे पर शनिवार को शाम सात बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर एक खलासी व मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। ट्रक में घोड़े लादकर मजदूर बिहार के नेवादा जिले जा रहे थे। 

विज्ञापन



शनिवार को ट्रक में 10 घोड़े लादकर हाथरस जिले से 10 मजदूर बिहार के नेवादा जिले जा रहे थे। खोदायपुर में पहुंचने पर ट्रक में अचानक धुआं निकलने लगा। इस पर चालक ने ट्रक को हाईवे के किनारे रोक दिया। खलासी नैना (50) निवासी श्रीगर हाथरस नीचे उतरकर ट्रक के नीचे देखने लगा। इसी समय रोदहीन शासनी कोतवाली हाथरस निवासी मजदूर मुकेश (26) पुत्र प्रेम सिंह भी नीचे उतर लगा।


दोनों ट्रक को देख रहे थे कि कोखराज की तरफ आ रहे बेकाबू ट्रक ने नैना व मुकेश को कुचल दिया। इस दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस बीच चालक ट्रक लेकर हंडिया की तरफ भाग निकला। मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर उतरांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें