फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : सनसनीखेज हत्याकांड में एक माह बाद दर्ज हुआ मुकदमा, हत्यारों ने काट दिया था प्राइवेट पार्ट

Sat, 12 Nov 2022 09:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बीते छह अक्तूबर को जनपद मिर्जापुर के थाना जिगिना गांव रामपुर हंसवार निवासी ईंट भट्ठा मजदूर अनिल कुमार गौतम (30) का शव मांडा थाना क्षेत्र के हेमपुर में सड़क पर मिला था। मृतक के कमर से जांघ तक गंभीर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईंट भट्ठा मजदूर की प्राइवेट पार्ट काटकर हत्या के मामले में घटना के एक माह बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए बदमाशों ने सड़क पर शव फेंक दिया था। 

विज्ञापन



बीते छह अक्तूबर को जनपद मिर्जापुर के थाना जिगिना गांव रामपुर हंसवार निवासी ईंट भट्ठा मजदूर अनिल कुमार गौतम (30) का शव मांडा थाना क्षेत्र के हेमपुर में सड़क पर मिला था। मृतक के कमर से जांघ तक गंभीर चोट के निशान थे। हत्या को दुर्घटना साबित करने के लिए हत्यारों ने शव को सड़क पर फेंक दिया था और शराब की बोतल रख दी थी। जिससे पुलिस व परिजनों को गुमराह किया जा सके।


पुलिस ने दुर्घटना का मुकदमा दर्जकर शव का पोस्टमार्टम कराया था। पीएम रिर्पोट में चौकाने वाले तथ्य प्रकाश में आए। मृतक के शरीर मे एल्कोहल नहीं पाया गया। घटना के दूसरे दिन पहुंची फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर खून के निशान नहीं मिले। दर्जनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन हत्या की गुत्थी सुलझाने में नाकाम रही। इसी मामले में शनिवार को मृतक के भाई राकेश कुमार गौतम की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें