इलाहाबाद। सिविल लाइंस बस अड्डे पर अभ्यर्थियों ने जमकर बवाल काटा। बस न मिलने से अभ्यर्थियों का आक्रोश भड़क गया। छात्रों ने बस पर हंगामा करने लगे। जिसके चलते अफरातफरी मच गई। भीड़ ने बसों पर पथराव शुरू कर दिया तो भगदड़ मच गई। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंची। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। बवाल की आशंका के चलते बस अड्डे पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
अधीनस्थ चयन आयोग की परीक्षा लखनऊ समेत दूसरे जिलों में होनी है। जिसके चलते रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर रात परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक अभ्यर्थी बस का इंतजार करते रहे। बस नहीं निकली तो अभ्यर्थियों में आक्रोश बढ़ने लगा। रात लगभग 12 बजे छात्रों ने बस अड्डे पर खड़ी बसों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पथराव कर कई बसों के कांच तोड़ दिए़। हंगामे के चलते बस अड्डे पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर सीओ सिविल लाइंस सचिंद्र पटेल और इंस्पेक्टर महेश पांडेय पहुंचे। किसी तरह समझा बुझाकर अभ्यर्थियों को शांत कराया। देररात अभ्यर्थियों की भीड़ बस अड्डे पर जुटी रही।