फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक मेंटेनेंस को भिटौरा रेलवे क्रॉसिंग बंद की तो लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना पूर्व सूचना के सोमवार को रेलवे प्रशासन ने पौन घंटे बंद रखा फाटक
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी। रेलवे लाइन के डाउन ट्रैक में खराबी को ठीक करने के लिए सोमवार को भिटौरा रेलवे फाटक करीब पौन घंटे बंद कर दिया गया। इससे क्रॉसिंग के दोनों तरफ जाम लग गया। बगैर किसी सूचना से फाटक बंद करने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को भिटौरा रेलवे फाटक को रेलवे ने किसी पूर्व सूचना के बंद कर दिया। इससे आने जाने वाले वाहन क्रॉसिंग के दोनों तरफ फंस गए। मौके पर ट्रैक को दुरुस्त कराने वाले यूनिट के प्रभारी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फाटक के पास पूर्व दिशा में डाउन ट्रैक के पॉइंट आउट हो गए थे। इससे सिग्नल अप डाउन करने में दिक्कत हो रही थी। यूनिट को पॉइंट को दुरुस्त करने में करीब पौन घंटा लग गया। इससे कुछ देर लोगों को परेशानी हुई। दोपहर करीब सवा दो बजे ट्रैक ठीक होने के बाद फाटक को खोल दिया गया। कुछ ही देर में जाम खत्म भी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें