फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 शहर की बेटी शर्मिष्ठा दत्ता को सीडीएस में महिला वर्ग में दूसरी रैंक

Wed, 26 May 2021 08:13 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
सीडीएस में ऑल इंडिया दूसरी रैंक प्राप्त करने वालीं शर्मिष्ठा दत्ता। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से सोमवार को घोषित सम्मिलित रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा में संगम नगरी की बेटी शर्मिष्ठा दत्ता ने महिला वर्ग दूूसरी रैंक हासिल कर शहर का मान बढ़ाया है। कारोबारी पिता एस दत्ता  एवं शिक्षिका मां रेखा दत्ता की बेटी शर्मिठा को यह सफलता उनके पहले प्रयास में ही मिली है। सफलता से उत्साहित शर्मिष्ठा का कहना है कि सेना में शामिल होकर देश सेवा करने का उद्देश्य लेकर वह सीडीएस में जा रही हैं। 

विज्ञापन



एक महिला के तौर पर सेना में शामिल होकर देश सेवा का मौका मिलना गर्व की बात है। सेना में जाकर अब वह सेंट मैरीज कान्वेंट 2015 में 90 फीसदी अंक के साथ बारहवीं की परीक्षा पास करने के बाद शर्मिष्ठा ने सिम्बिओसिस लॉ स्कूल पुणे से बीए एलएलबी में दाखिला लिया। लॉ अंतिम वर्ष  की पढ़ाई के दौरान सीडीएस परीक्षा में शामिल होकर शर्मिष्ठा ने बिना कोचिंग सफलता हासिल कर परिवार के साथ शहर के लोगों को भी गौरवान्वित होने का मौका दिया है।


शर्मिष्ठा का कहना है कि ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई में एक कैडेट के तौर पर प्रशिक्षण के लिए जा रही हैं। प्रशिक्षण के बाद उनकी  नियुक्ति सेना में होगी। सीडीएस में प्रवीण को पहली, क्षितिज प्रकाश श्रीवास्तव को दूसरी , वैभव शर्मा को तीसरी रैंक एवं  महिलाओं के वर्ग में चिन्मयी वेंकटेश को पहली, शर्मिष्ठा दत्ता ने दूसरी, अन्नू नैन ने तीसरी रैंक मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें