फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी बस में आज से सफर करना होगा महंगा 

Wed, 10 Aug 2016 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
स‌िटी बस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सिटी बसों में सफर करने वाले यात्रियों का सफर बुधवार से महंगा होने जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत बस में सफर करने वाले यात्रियों को अब 20 फीसदी ज्यादा किराया देना होगा। यानी कि अगर यात्री किसी स्थान का अब तक आठ रुपये किराया दे रहे थे तो उन्हें अब दस रुपये किराया देना होगा। इतना ही नहीं एमएसटी धारकों को भी अब दस फीसदी ज्यादा किराया देना होगा। हालांकि सिटी बसों में महिलाओं को 30 एवं वरिष्ठ नागरिकों और  दिव्यांगजनों को एमएसटी बनवाने में 50-50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को यह निर्णय सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की मंडलायुक्त राजन शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में सिटी बसों के किराये में 20 फीसदी इजाफा करने का निर्णय कमिश्नर की सहमति के बाद लिया गया। नई व्यवस्था के तहत अब न्यूनतम किराया पांच रुपये की बजाय सात रुपये रहेगा। इसी तरह अब 08 रुपये की जगह 10,  13 की जगह 15, 16 की जगह 20, 21 की जगह 25 रुपये किराये के रूप में यात्रियों को चुकाने होंगे। बैठक में प्रबंध निदेशक डा. हरिशचंद्र यादव ने एमएसटी की दरों मेें दस प्रतिशत की वृद्धि के प्रस्ताव को कमिश्नर ने मंजूर कर लिया। इसके अलावा एमएसटी बनवाने में महिलाओं को 30 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 50 प्रतिशत और 40 प्रतिशत से अधिक के दिव्यांगों को 50 प्रतिशत रियायत देने की बात कही गई।   इसके अलावा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड की सभी संचालित 127 बसों के थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के प्रस्ताव पर इंश्योरेंस कंपनी से कोटेशन लेकर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। प्रबंध निदेशक ने बताया कि यात्री सुविधा के लिए नई हेल्पलाइन सेवा 7080811007 शुरू की गई है। इसके अलावा अच्छे प्रतिफल देने वाले चालक एवं परिचालक को प्रत्येक माह पुरस्कृत करने का भी निर्णय लिया। पुरस्कार के रूप में एक हजार रुपये दिए जाएंगे। मंडलायुक्त ने बसों में एलईडी डिस्प्ले एवं वीटीएस लगाने का भी निर्देश दिया। रोडवेज के सेवा प्रबंधक आरएन वर्मा के मुताबिक इलाहाबाद में चल रही सिटी बसों में पहली बार किराया बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें