फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी ने 14 परीक्षाओं के परिणाम की तिथि जारी की, सीएचएसएल 2019 टियर-1 का रिजल्ट 15 जनवरी को

Tue, 29 Dec 2020 11:51 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
लिखित परीक्षा 28 फरवरी को ली गई थी।
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एक साथ 14 परीक्षाओं के परिणाम की संभावित तिथि जारी कर दी है। आयोग की ओर से 11 जनवरी 2021 को जेई परीक्षा 2018 का अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। सीएचएसएल 2019 की टियर-1 परीक्षा का परिणाम 15 जनवरी 2021, कांस्टेबल जीडी परीक्षा 2018 का अंतिम परिणाम 20 जनवरी 2021, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर 2020 पेपर-1 का परिणाम 20 जनवरी 2021, सीजीएल 2019 टियर-2 का परिणाम 20 फरवरी 2021, दिल्ली पुलिस में एसआई परीक्षा 2020 का परिणाम 26 फरवरी 2021 को जारी होगा। 

विज्ञापन



आयोग की ओर से जेई परीक्षा 2019 पेपर-1 परीक्षा का परिणाम 26 फरवरी 2021, एमटीएस 2019 अंतिम परिणाम पांच मार्च 2021, दिल्ली पुलिस में सिपाही भर्ती 2020 का परिणाम 15 मार्च 2021, सीजीएल 2018 का अंतिम परिणाम 31 मार्च 2021,  सेलेक्शन पोस्ट फेज 8 परीक्षा 2020 का परिणाम नौ अप्रैल 2021, स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2019 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा का परिणाम नौ अप्रैल 2021, दिल्ली पुलिस एसआई परीक्षा 2018 का अंतिम परिणाम 20 अप्रैल 2021, सीएचएसएल 2018 का अंतिम परिणाम 30 जून 2021 को आएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें