फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह कोहरा, दिन में धुंध, रात में कोल्ड वेव

विज्ञापन
Fog in the morning, mist in the day, cold wave at night - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मंगलवार को कोल्ड वेव के रूप में सामने आया। सुबह घना कोहरा छाया रहा। दिन में धूप निकली पर कमजोर रही। धुंध में सूरज की गर्मी बेअसर साबित हुई। यही नहीं अधिकतम तापमान करीब पांच डिग्री लुढ़क गया। शाम से ही गलन वाली ठंड परेशानी का कारण बनी रही। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगल पांच दिन ठंड कड़क होगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कोल्ड वेव प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री से लुढककर 21.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री से कुछ कम होकर 10.डिग्री सेेल्सियस दर्ज किया गया। कोल्ड वेव के कारण दिन में धुंध छाई रही। शाम चार बजे के बाद गलन वाली ठंड परेशानी का कारण बनी। वातावरण में नमी का स्तर अधिकतम 81 और न्यूनतम 71 प्रतिशत रही। इस कारण ठंड और गलन ज्यादा प्रभावी रही।
शाम को चली बर्फीली हवाओं ने ताप को कम कर और कंपकपी बढ़ा दी। लोगों को ऊनी कपड़े और जैकेट के शरीर पर कम लगने लगे। इस तरह की ठंड में बाहर निकले कुछ लोग डॉक्टरों के पास जी मिचलाने और पेट फूलने के साथ सिर भारी होने की शिकायत लेकर पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक ये लक्षण ठंड लगने के हैं। ऐसे मौसम में विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। पहाड़ों पर बर्फबारी को इसका साथ मिलने से सूरज की गर्मी कम होकर शीत का प्रभाव ज्यादा होगा। सुबह कोहरा छाया रहेगा। धूप निकलेगी,मौसम साफ रहेगी लेकिन ठंडक में फिलहाल कमी के आसार नहीं हैं। आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें