फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल दिवस : बालोत्सव के तहत प्रतिभागियों ने कैनवास पर भरे प्रतिभा के रंग

Mon, 14 Nov 2022 11:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 तक कनिष्ठ और वरिष्ठ, दो वर्गों में एक साथ हुई प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागियों ने कैनवास पर प्रतिभा के रंग भरे। उन्होंने अपनी रुचि का विषय चुनते हुए अपनी अभिव्यक्ति को अर्थपूर्ण बनाया।
विज्ञापन
Prayagraj News : अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने लिया हिस्सा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर बाल दिवस पर बालोत्सव के तहत सोमवार को शहर के विभिन्न विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। इसे लेकर प्रतिभागियों में गजब का उत्साह दिखा। कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 तक कनिष्ठ और वरिष्ठ, दो वर्गों में एक साथ हुई प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागियों ने कैनवास पर प्रतिभा के रंग भरे। उन्होंने अपनी रुचि का विषय चुनते हुए अपनी अभिव्यक्ति को अर्थपूर्ण बनाया।

विज्ञापन



बता दें, प्रत्येक विद्यालय से दोनों ही वर्गों से 3-3 प्रविष्टियां चयनित की जाएंगी। फिर सभी विद्यालयों से चुनी गईं छह प्रविष्टियां समग्र रूप से कलाविदें के समक्ष अंतिम चयन के लिए रखी जाएंगी। दोनों ही वर्गों में 3-3 प्रविष्टियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान मिलेगा जबकि 10-10 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन

बाल दिवस पर स्कूलों में उत्सव की धूम 
पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर सोमवार को स्कूल-कॉलेजों में उत्सव पूर्ण माहौल रहा। बाल दिवस के रूप में इस दिन को धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री को याद करने के साथ ही बाल मेले का आनंद उठाया। 


ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य डॉ. शीला त्रिपाठी के नेतृत्व में बाल मेले का आयोजन किया गया। दिव्याभा इंटर कॉलेज में बालदिवस पर पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। दौड़, कुर्सी दौड़ आदि का बच्चों ने आनंद उठाया। किंडर गार्टन स्कूल में शिक्षिका आरती विश्वकर्मा, प्रियंका गुप्ता, सौम्या सिंह, नील तारा आदि ने खान-पान के स्टाल लगाए।


बालदिवस के अवसर पर बालगृह राजरूपपुर में बाल मेला का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्था के निदेशक मुकुंद गोस्वामी, जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज मिश्र आदि मौजूद रहे। श्रीगुरु तेग बहादुर खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। चेयरमैन सरदार हरबिंदर सिंह, सरदार हरजिंदर सिंह, प्रबंधक सरदार परमजीत सिंह सचदेवा ने बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें