फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित की गुल्लक

विज्ञापन
पट्टी में राम मंदिर निर्माण को समर्पण निधि देने को गुल्लक लेकर पहुंचे बच्चे। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण को लेकर बच्चे भी उत्साहित हैं। कस्बे में सोमवार को आयोजित समर्पण निधि अभियान समारोह में दर्जनों बच्चों ने राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी गुल्लक समर्पित की।
विज्ञापन

कस्बे में संघ प्रचारक राज्यवर्धन से बच्चों ने अपनी गुल्लक समर्पित करने की इच्छा जाहिर की थी। तहसील प्रचारक राज्यवर्धन सौरभ ने सोमवार की सुबह उर्मिला वाटिका में बच्चों को बुलवाया।
संघ के प्रांत प्रचारक रमेशजी की मौजूदगी में कस्बे के यश, लकी, पार्थ, मान्या श्रीवास्तव, आर्यन समेत दर्जनों बच्चों ने राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी गुल्लक में जुटाई धनराशि समर्पित की। इस दौरान संघ कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम का जयघोष कराया। इस दौरान प्रांतीय प्रचारक रमेशजी, विभाग प्रचारक प्रतोषजी, प्रिंस बर्नवाल, आशीष सोनी, जितेंद्र सोनी, आदर्श सिंह, संतोष पुष्पाकर, अजीत जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

निर्माण में सहयोग करने वाले बनेंग भव्य मंदिर के साक्षी
अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए गोड़े में सोमवार को महिलाओं ने निधि समर्पण करने के साथ ही जय श्रीराम का जयघोष किया। संकल्प यात्रा में शामिल लोगों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर पूर्व विधायक बृजेश सौरभ ने कहा है कि निर्माण में सहयोग करने वाले भव्य मंदिर के साक्षी बनेंगे।
सोमवार को उसका, मदुरारानीगंज, मकूनपुर, गोड़े, चिलबिला की ओर निकली समर्पण संकल्प यात्रा में निधि समर्पण करने वाले लोग उमड़ पड़े। समर्पण संकल्प यात्रा की अगुवाई कर रहे पूर्व विधायक बृजेश सौरभ ने कहा कि मंदिर निर्माण करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है। इस मौके पर शारदा प्रसाद मिश्र, संदीप मिश्र, राजेश तिवारी, रमेश तिवारी, हरि प्रसाद पांडेय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें