फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लापुर में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी, धड़ाधड़ गिरे दुकानों के शटर

Tue, 16 Feb 2021 01:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : अल्लापुर में युवक की हत्या के बाद मौके पर जुटी पुलिस। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
अल्लापुर में दिनदहाड़े हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। व्यापारियों के साथ ही ग्राहकों में भी अफरातफरी मच गई। दुकानों के शटर भी धड़ाधड़ गिरने लगे। देखते ही देखते बाजार बंद हो गया। वारदात को लेकर व्यापारी आक्रोशित भी दिखे। हालांकि स्थानीय पार्षद व पुलिस अफसरों ने उन्हें समझाकर शांत करा दिया। इसके बाद भी एहतियातन देर शाम तक फोर्स तैनात रही। 
विज्ञापन


रोज की तरह सोमवार को भी बाजार चल रहा था। तभी अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका गूंज उठा। व्यापारी भागकर घटनास्थल पर पहुंचे तो दुकानदार समेत दो लोग लहुलुहान हालत में पड़े थे। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। गोली चलने की जानकारी मिलने पर दुकानों में मौजूद ग्राहक भी उल्टे पांव लौटने लगे। उधर व्यापारियों ने भी दुकानें बंद करना शुरू कर दिया। धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिरने लगे। देखते ही देखते बाजार में बंदी जैसा माहौल हो गया। इसी बीच शोभित की मौत की सूचना मिलने पर व्यापारी आक्रोशित भी हो उठे। वह हमलावार की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

उनका कहना था कि भरे बाजार इस तरह की वारदात का होना बताता है कि व्यापारी सुरक्षित नहीं है। बाजार में व्यापारियों व स्थानीय लोगों का  जमावड़ा होने लगा।  जिसकी जानकारी पहुंचने पर पुलिस अफसरों ने पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया। जार्जटाउन के साथ ही सिविल लाइंस, दारागंज व कर्नलगंज थाने की फोर्स संग पीआरवी की भी कई गाडिय़ां मौके पर बुला ली गईं। जानकारी पर स्थानीय पार्षद सोनू पटेल भी आ गए और वरिष्ठ व्यापारियों संग मिलकर व्यापारियों को शांत कराया ताकि माहौल बिगड़ने न पाए। मौके पर मौजूद सीओ सत्येंद्र तिवारी भी व्यापारियों व घरवालों को समझाने में लगे रहे। तक जाकर माहौल शांत हुआ। 

मृतक के घर में मचा कोहराम

उधर शोभित की हत्या की खबर घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते दुकान की ओर भागे। बेटे को अस्पताल ले जाने के दौरान भी वह बिलखते ही रहे। अस्पताल में मृत घोषित किए जाने पर वह बदहवास से हो गए। वहां मौजूद रिश्तेदार व अन्य परिजन उन्हें ढांढस बंधाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें