Prayagraj News : मेडिकल कॉलेज में कोरोना का टीका लगवाने के लिए पहुंचे लोग।
- फोटो : प्रयागराज
कैबिनेट मंत्री ने किशोरों के टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभ
किशोरों के टीकाकरण की शुरुआत सोमवार को डफरिन अस्पताल में कैबिनेट मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह ने की। उन्होंने अस्पताल में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का निरीक्षण भी किया। प्रभारी डॉ. सुनील केसरवानी ने बताया कि ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन के साथ ही हाई स्कूल प्रमाणपत्र, आधार कार्ड लेकर कोई किशोर आता है, तो उसका तत्काल रजिस्ट्रेशन कराकर कराकर टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज में सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल और जिलाधिकारी संजय खत्री ने पहुंचकर किशोरों के टीकाकरण का उद्घाटन किया। डीएम ने स्कूलों में भी कैंप लगाकर वैक्सीनेशन कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. नानक सरन, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. तीरथराज, एमएलएन के नोडल डॉ. स्वतंत्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।