Prayagraj News : संगम तट पर नए साल के पहले उमड़ी भीड़।
- फोटो : प्रयागराज
सेंड आर्ट के जरिए दिया स्वच्छता का संदेश
प्रयागराज। निर्भय लक्ष्य सोसाइटी की ओर से नव वर्ष के प्रथम दिन संगम की रेती पर सेंड आर्ट्स के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया गया। रेती पर कलाकृति के माध्यम से शहर को पॉलिथीन मुक्त और स्वच्छ रखने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस मुहिम में सोसाइटी की उपाध्यक्ष जागृति गुप्ता, जूली गुप्ता, नीलम रानी गुप्ता, प्रीति,अवधेश निषाद, रूपल यादव, शशांक श्रीवास्तव, पायल, मनीश पटेल, अंजली कन्नौजिया समेत कई लोग शामिल रहे।