लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) की तैयारियां जोरों पर हैं। निर्वाचन आयोग के अफसरों ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग की तैयारियों की समीक्षा की और प्रशिक्षण दिया। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त शहर में होंगे। वह समीक्षा बैठक के अलावा मतदाता जागरूकता अभियान को भी गति देंगे।
निर्वाचन आयोग ने 28 फरवरी तक अफसरों का ट्रासंफर कर लेने का निर्देश दिया है। इसके बाद किसी भी समय चुनाव की घोषणा की उम्मीद है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। मंगलवार को प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर इसकी जानकारी ली। प्रत्याशी तथा दल चुनाव में कितना और किस तरह से खर्च कर सकेंगे इसके बारे में जानकारी दी।
खर्च के आंकलन, सर्वे आदि के प्रावधानों तथा अन्य तकनीकी पहलुओं के प्रति नोडल अफसरों को प्रशिक्षित किया गया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा 21 फरवरी को समीक्षा बैठक करेंगे। डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि बृहस्पतिवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त उनमें शामिल होंगे। इसके अलावा वह संगम स्नान भी करेंगे।