फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज से चेन्नई और अहमदाबाद की राह हो सकती है आसान

Sat, 06 Apr 2019 01:15 AM IST
विनोद सिंह अनिल सिद्धार्थ, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Air India to tel Aviv, Saudi Arabia
विज्ञापन

प्रयागराज से चेन्नई और अहमदाबाद की राह आने वाले दिनों में आसान हो सकती है। एयर इंडिया ने इन दोनों शहरों के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की तैयारी की है। इसके लिए एयर इंडिया की ओर से रूट सर्वे किया गया है। बताया जा रहा है कि प्रयागराज से इन दोनों शहरों के लिए सीधी उड़ान की मांग लंबे समय से की जा रही है। इस बार कुंभ मेले के दौरान एयर इंडिया ने प्रयागराज से अहमदाबाद और कोलकाता के लिए स्पेशल फ्लाइट का संचालन किया था। इन दोनों ही शहरों के लिए प्रयागराज से एयर इंडिया को भरपूर यात्री भी मिले। हालांकि कुंभ के दौरान और उसके पहले से ही अहमदाबाद और चेन्नई के लिए सीधी फ्लाइट की मांग शहरी कर रहे हैं।

विज्ञापन


कुंभ के दौरान अहमदाबाद का बेहतर रिस्पांस  मिलने के बाद एयर इंडिया ने चेन्नई और अहमदाबाद के लिए रूट सर्वे भी करवाया। बताया जा रहा है कि जून तक इन दोनों शहरों के लिए एयर इंडिया प्रयागराज से सीधी फ्लाइट शुरू कर सकता है। हालांकि एयर इंडिया प्रबंधन ने अभी इस मामले में चुप्पी साधी हुई है। खास बात यह कि इन दोनों ही शहरों के लिए एयर इंडिया एयर बस चलाएगा। फिलहाल प्रयागराज से अभी लखनऊ, दिल्ली, नागपुर, इंदौर, पटना, बंगलूरू के लिए ही सीधी फ्लाइट संचालित हो रही है। 20 अप्रैल से मुंबई के लिए भी सीधी फ्लाइट शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें