फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : चौरसिया समाज ने कराया सामूहिक विवाह, दुल्हनों ने कहा सीएम योगी ही हमारे आदर्श

Mon, 03 Apr 2023 01:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

युवा चौरसिया समाज सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को कटरा रामलीला कमेटी मैदान में ग्यारहवें चौरसिया महासम्मेलन, सामूहिक विवाह, रक्तदान एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Prayagraj News : चौरिसया समाज के सामूहिक विवाह समारोह में सीएम योगी के फोटो के साथ नवदंपती। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा चौरसिया समाज सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को कटरा रामलीला कमेटी मैदान में ग्यारहवें चौरसिया महासम्मेलन, सामूहिक विवाह, रक्तदान एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में चौरसिया समाज के तीन नव युगल एक-दूजे के हो गए।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि, छोटी चौरसिया, देवरिया के रामपुर कारखाना क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्र चौरसिया एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी दीपक चौरसिया रहे। इस दौरान नव विवाहित युवतियों ने सीएम योगी के चित्र के साथ फोटो शूट कराया और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही उनके आदर्श हैं। 

Prayagraj News : चौरसिया समाज की ओर से सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
चौरसिया महासम्मेलन में संत रविदास नगर, सैदाबाद एवं कटरा क्षेत्र के तीन जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। नवयुगलों को पलंग, रजाई, गद्दा, शेरवानी, लहंगा, बर्तन आदि उपहार भी दिया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही मेहंदी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। अंत में समाज की महिलाओं एवं किन्नर अखाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में डांडिया नृत्य की प्रस्तुति की।
विज्ञापन

Prayagraj News : चौरसिया समाज की ओर से सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शंकर लाल चौरसिया, रतन चौरसिया, अध्यक्ष अनिल चौरसिया, महासचिव विकास कुमार चौरसिया, कोषाध्यक्ष दिलीप चौरसिया, गोपाल चौरसिया, अरूण कुमार चौरसिया, अश्विनी चौरसिया, गणेश कुमार चौरसिया, अजय चौरसिया, जितेन्द्र चौरसिया, नीलम चौरसिया, आरती चौरसिया, जया चौरसिया, सीमा चौरसिया, रितिका चौरसिया, शोभा चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें