फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह सहित चार पर आरोप तय

Sat, 06 Mar 2021 12:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : पूर्व सांसद धनंजय सिंह को कोर्ट में समर्पण किया। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए ने शुक्रवार को जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह, आशुतोष सिंह, सुशील सिंह उर्फ डब्बू सिंह और पुनीत सिंह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोप तय कर दिया है। 
विज्ञापन


स्पेशल कोर्ट के जज आलोक कुमार श्रीवास्तव ने एडीजीसी राजेश कुमार गुप्ता और विशेष लोक अभियोजक वीरेंद्र सिंह को सुनने के बाद आरोप तय किया। 
प्रकरण जौनपुर जिले के केराकत थाने का है। पुलिस ने आपराधिक इतिहास के आधार पर धनंजय सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया था।

मामले की पत्रावली स्पेशल कोर्ट में सुनवाई के लिए विचाराधीन है। शुक्रवार को पूर्व सांसद धनंजय सिंह सहित चारों अभियुक्तगण कोर्ट में उपस्थित हुए और कोर्ट ने चारों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में आरोप तय कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें