फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संदिग्ध के नाम पर मचा हड़कंप, प्रशासन के फूले हाथ-पांव

Mon, 23 Mar 2020 10:11 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के पसना गांव में एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने की सूचना पर प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में एसडीएम संदीप कुमार वर्मा सीएचसी कोरांव के चिकित्सक डॉ. अनिल विद्यार्थी के साथ मौके पर पहुंचे। कोरोना के लक्षण देख, जिले से एंबुलेंस मंगाई गई।
विज्ञापन


 पसना गांव का रहने वाला लाल बहादुर (20) पुत्र रामाधीन मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। अचानक उसकी तबियत बिगड़ी और वह 17 मार्च को अपने गांव वापस आ गया। उसे लगातार सर्दी खांसी और बुखार की शिकायत थी। यह देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना सोमवार सुबह सीएचसी कोरांव में दी। सूचना पाकर दोपहर दो स्वास्थ्य कर्मी अभिषेक राय और दुर्गेश कुमार उसके घर पहुंचे और इलाज की सामान्य औपचारिकता पूरी कर वापस लौट आए।

इधर शाम 5 बजे के करीब उसकी हालत बिगड़ गई और उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना जिलाधिकारी प्रयागराज को दी। जिलाधिकारी ने तुरंत एसडीएम कोरांव को निरीक्षण का निर्देश दिया। सायं छह बजे एसडीएम संदीप कुमार वर्मा डॉक्टर के साथ उसके घर पहुंचे और उसकी हालत देख कंट्रोल रूम से संपर्क कर एंबुलेंस की मांग की। समाचार लिखे जाने तक एंबुलेंस पीड़ित तक नही पहुंच पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें