स्वाधीनता दिवस के अवसर पर पुरानी परंपरा में बदलाव करते हुए पहली बार कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एम एन भंडारी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में ध्वजारोहण किया। अभी तक महानिबंधक द्वारा ध्वजारोहण किया जाता रहा है। न्यायमूर्तियों द्वारा परंपरा में बदलाव का फैसला लिया गया।
ध्वजारोहण कार्यक्त्रस्म में कोविड नियमों का पालन किया गया। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने गार्ड आफ आनर दिया और बैंड बजाकर करतब दिखाए। उपस्थित सभी न्यायमूर्तियों, अधिवक्ताओं व अधिकारियों ने राष्ट्रगान गाया।प्रयाग संगीत समिति की छात्राओं ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। ध्वजारोहण के बाद कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश व न्यायमूर्ति गण ने मार्बल हाल में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।